लेफ्टिनेंट बन देवरिया के लाल ने बढ़ाया जिले का मान
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के पिपरा शुक्ल निवासी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक बाल विनोद शुक्ल के छोटे बेटे ने एनडीए की परीक्षा पास कर ली है। अब वह ट्रेनिग पूरी करने के बाद लेफ्टिनेंट बन गए हैं। देहरादून स्थित प्रशिक्षण केन्द्र पर शनिवार को पासिंग आउट परेड में बेटे को देखकर माता पिता की आंखे खुशी से नम हो गयीं। उनकी इस सफलता से गांव में भी जश्न का माहौल है। शिक्षक बालविनोद शुक्ल का परिवार गोरखपुर रहता है।देवेन्द्र की प्राथमिक शिक्षा केन्द्रीय विद्यालय वायु सेना गोरखपुर से हुई।
उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय से तकनीकी शिक्षा में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद देवेन्द्र का चयन एनडीए में हुआ था। अब प्रशिक्षण पूरा होने के बाद भारतीय सेना में वह लेफ्टिनेंट के पद पर अपनी सेवा देंगे। देवेन्द्र के बडे़ भाई विश्व दीपक कुमार लेखापरीक्षा विभाग में सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं तथा देश दीपक कुमार रेलवे में अपनी सेवा दे रहे हैं।
भाईयों के अनुसार देवेन्द्र बचपन से ही देश सेवा के लिए अपना योगदान देना चाहते थे। उनकी सफलता से गांव में भी जश्न का माहौल है। देहरादून स्थित प्रशिक्षण केन्द्र के बाहर पिता बालविनोद पाण्डेय व माता विमला देवी ने अपने लाल को परेड के बाद गले लगा लिया। उनकी इस सफलता पर बृज भूषण शुक्ला, शंकर भगवान शुक्ला, मधुसूदन शुक्ला गोकुल चंद्र शुक्ला, चंदन शुक्ला, अजय शुक्ला, सत्येंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्र ,ज्ञानेंद्र मिश्र , धनेश मणि त्रिपाठी, अशोक मणि त्रिपाठी , संतोष मणि त्रिपाठी , अंबुज मणि त्रिपाठी आदि ने बधाई दी है ।