राष्ट्रीय किसान एवं मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने राकेश पाठक
1 min read
ब्यूरो रिपोर्ट – मो. सद्दाम हुसैन
देवरिया : जिले के राष्ट्रीय किसान एवं मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पाठक ने राकेश कुमार पाठक को राष्ट्रीय किसान एवं मजदूर संघ उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर उनके प्रशंसकों ने सम्पर्क कर बघाई दिया। प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के पश्चात श्री पाठक ने कहा कि यह एक गैर राजनितिक संघ है, जो किसान एवं मजदूरो के हितो के लिए हमेशा से संघर्ष करता रहा है, इस संघ का स्वप्न भारत को परम वैभवशाली राष्ट्र बनाना है और जब तक भारत का किसान समृद्ध नहीं होगा तब तक समृद्ध राष्ट्र का स्वप्न पूरा नही हो सकता। इस कारण हम इस नारे के साथ आगे बढ़ रहे है कि समृद्ध किसान समृद्ध राष्ट्र जिस दिन भारत का किसान समृद्ध हो गये तो भारत को पुनः सोने कि चिड़िया होने से कोई नहीं रोक सकता। इस अवसर पर बधाई देने वालो मे मुख्य रुप से महेश पाण्डेय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रा.कि.म.स., हरिनाथ पाण्डेय प्रबन्धक , प्रचार्य दिनेश आन्नदकर , संजय दूबे ,रत्नमाला मिश्रा , श्रीमति अंकिता चतुर्वेदि , सचिन्द्र श्रीवास्तव एवं दिनेश बरनवाल आदि रहे।
Top1 India News Deoria Uttar Pradesh