March 25, 2023

Top1 India News

No. 1 News Portal of India

राष्ट्रपति के साथ-साथ देश का विरोध कर रहा विपक्ष-सुनील

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

   देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा देवरिया नगर पालिका के वार्ड नम्बर 7 रजला सेन्टर चौराहे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुये भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के महामंत्री,जिलाप्रभारी भाजपा देवरिया सुनील गुप्ता ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किये जा रहे जनहित कार्यो का उल्लेख किया।राष्ट्रपति ने बताया कि कैसे मोदी सरकार ने गरीब जनता को निःशुल्क राशन,कोरोना संकट काल के दौरान लोगो की मदद, आवास, टीकाकरण आदि उपलब्ध करा कर सरकार ने उदाहरण प्रस्तुत किया है।राष्ट्रपति ने जहा सरकार की पहल को सराहा वही भविष्य की योजनाओं को रेखांकित किया।निश्चित रूप से केन्द्र सरकार देश की जनता के अपेक्षाओं पर खरा उतर रही है।लेकिन विपक्ष को ये रास नही आ रहा है और मोदी विरोध के चक्कर मे महामहिम राष्ट्रपति के साथ-साथ देश का विरोध कर रहे है।
नगर अध्यक्ष भाजपा संजय पाण्डेय ने कहा कि एक गरीब आदिवासी परिवार की महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सदन में अभिभाषण के दौरान विपक्ष के लोगो ने जिस तरह से शोर शराबा कर अपमानित करने का काम किया,वह निंदनीय है।
निवर्तमान नपाध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि देश को अच्छे से संभालने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने कैसे किया है, इसको महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में वर्णन किया है।
इस दौरान शशांक मणि त्रिपाठी,अम्बिकेश पाण्डेय,दुर्गेशनाथ त्रिपाठी,एडवोकेट अमित कुमार दूबे,मकसूदन वर्मा,अंकित मणि त्रिपाठी,संजय गुप्ता,मनोज चौरसिया,अशोक यादव,बृज बिहारी राजभर,संजय पटेल ,शिल्पी मोदनवाल,रितु शाही,रिंकू पटेल,सूरज चौरसिया,मनीष सिंह,सुनील सिंह,अजय वर्मा,संदीप वर्मा,अक्षत सिंह,प्रभाकर तिवारी आदि रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »