अभियान की सफलता के लिये क्षेत्रीय अध्यक्ष ने वर्चुअल बैठक में दिया मंत्र
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
तय समय मे पूरा करें बूथ सशक्तिकरण अभियान-डॉ.धर्मेन्द्र
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव एवं संगठन के विस्तारीकरण,सुदृढ़ीकरण को ध्यान में रख कर बूथ की 11 की समिति का पुनर्गठन व पन्ना प्रमुखों की अलग से नियुक्ति के लिए 16 मार्च से 25 मार्च तक बूथ सशक्तिकरण अभियान चला रही है।बूथ किसी भी राजनैतिक पार्टी का रीढ़ होता है।बूथ मजबूत रहा तो किसी भी चुनाव में पार्टी को कोई हरा नही सकता है।
उक्त बातें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष,विधान परिषद सदस्य डॉ.धर्मेन्द्र सिंह ने भाजपा के जिला पदाधिकारियों,मण्डल प्रवासी,मण्डल अध्यक्ष,नगर निकाय चुनाव प्रभारियों की जूम ऐप के माध्यम से वर्चुअल बैठक को सम्बोधित करते हुये कही।
उन्होंने पार्टी द्वारा हर शक्तिकेन्द्र पर चलाये जा रहे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संगोष्ठी कार्यक्रम तथा नगर पालिकाओं व पंचायतो के हर वार्डो में चल रहे महिला,युवा संवाद कार्यक्रम की समीक्षा भी किया।उन्होंने कहा कि इस बार बूथ के गठन में प्रत्येक बूथ पर 11 सदस्यीय समिति में एक युवा प्रमुख,एक महिला प्रमुख,
एक व्हाट्सएप प्रमुख,एक मन की बात प्रमुख,एक लाभार्थी प्रमुख,पार्टी के छः कार्यक्रमों के लिये एक प्रमुख के साथ पार्टी द्वारा भेजे बूथ समिति के फार्मेट में दिए कार्यों के लिए दायित्वधारी भी नियुक्त करने हैं।इस अभियान में प्रत्येक बूथ के पुनर्गठन के समय 782007800 पर मिस्ड कॉल करके सरल एप डाऊनलोड कराना है तथा सभी कार्यकर्ताओं की प्रोफाइल सरल एप पर बनवाने का कार्य अवश्य करना है। इस अभियान की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक मण्डल में इस हेतु एक मण्डल प्रवासी मंडल अध्यक्ष के साथ,शक्ति केन्द्रों पर एक अल्पकालिक विस्तारक शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ लगाये गये है,जो 10 दिन में पार्टी के इस अभियान को अवश्य पूरा कराये।इस महत्वपूर्ण कार्य में इनके साथ सोशल मीडिया विभाग, आईटी विभाग के साथ ही अपने जिले के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के नीचे तक के कार्यकर्ताओं को भी शक्ति केंद्र वार जिम्मेदारी देकर बूथों पर इस काम को समय से पूरा कराये।
वर्चुअल बैठक में जिलाप्रभारी सुनील गुप्ता,जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह,अरुण सिंह,अजय शाही,संजय सिंह,हरिचरन कुशवाहा,राजेश कुमार मिश्र,रविन्द्र किशोर कौशल,प्रमोद शाही,निर्मला गौतम,शिवकुमार राजभर,अम्बिकेश पाण्डेय,नवीन सिंह,रामदास मिश्र,अभिषेक जायसवाल,हेमन्त मिश्र,महेश मणि समेत सभी मण्डल अध्यक्ष,मण्डल प्रवासी,नगर पंचायत प्रभारी,संयोजक रहें।