March 29, 2023

Top1 India News

No. 1 News Portal of India

मोदी सरकार में महिलाओं का बढ़ा सम्मान-अलका

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार ने महिलाओं के सम्मान में वृद्धि की है।महिलाओं के सम्मान को बढ़ाने के लिये भाजपा की मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना,महिलाओं के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना,महिलाओं के लिए सुकन्या समृद्धि योजना,सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना,महिलाओं के लिए फ्री सिलाई मशीन योजना,प्रधानमंत्री समर्थ योजना,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी अनेक योजनाएं चलायी है।
उक्त बातें निवर्तमान नपाध्यक्ष अलका सिंह ने वार्ड नम्बर 10 सोमनाथ में भाजपा महिला मोर्चा नगर मण्डल द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में कही।उन्होंने कहा कि भाजपा की योगी सरकार ने भी महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया है।एंटी रोमियो टीम,महिला हेल्प डेस्क,वन स्टाप सेन्टर आदि जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने का काम कर रही है।

भाजपा सरकार ने महिलाओं को दिया खुद की पहचान-अंतर्यामी

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह में कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय समाज मे पहले महिलाओं के पहचान का संकट था लेकिन भाजपा की मोदी सरकार द्बारा महिलाओं के लिये किये कार्यो से आज महिलाओं की खुद की पहचान है।
महिला मोर्चाध्यक्ष भारती शर्मा ने कहा कि कांग्रेस,सपा,बसपा ने महिलाओं को केवल छलने का काम किया।इन दलों की सरकार ने महिलाओं के लिये कुछ भी नही किया लेकिन देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद बहुत काम हुये है।
संवाद कार्यक्रम में आराधना पाण्डेय, रितु शाही,मधु जायसवाल,सीमा कुशवाहा,संजय पाण्डेय,गोविन्द चौरसिया ने भी अपनी बात रखा।
इस दौरान अम्बिकेश पाण्डेय,धनजी वर्मा,सुशील सिंह,दीपक श्रीवास्तव,मिनती सिंह,सीमा जायसवाल,सरिता पाण्डेय,प्रियंका वर्मा,प्रीति सिंह,मारकंडेय गिरी,तारा सिंह,सिद्धि सिंह,ज्योति गोंड़,पूजा शर्मा,रामदुलारी जायसवाल,लालमती देवी,सुनीता देवी,रीता देवी,शैल तिवारी,सरस्वती देवी,सुमन,गूंजा,पूनम,शकीला,बिन्दु,शांति,अंजना,संध्या आदि रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »