March 29, 2023

Top1 India News

No. 1 News Portal of India

जिले के अधिकांश हिस्सों में बिजली गुल, उपभोक्ताओं की शिकायत पर गौर करनेवाला कोई नहीं

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

     देवरिया: जिले के रामलीला मैदान के दो फीडरों की रात से आपूर्ति बंद है। हजारों लोगों को गर्मी के मौसम में बेहाल होना पड़ रहा है। बिजली कर्मचारियों के हड़ताल से पूरे जिले में हाहाकार मचा है। शहर के रामलीला मैदान बिजली घर के टाउन फीडर व रेलवे फीडर के पैनल में आई खराबी के चलते बुधवार की रात से ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इन दोनों फीडरों से लगभग छह हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने से बिजली व पानी की दिक्कत उत्पन्न हो गई है। लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब देने लगे हैं। मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण भी बंद हैं। दोनों फीडर पैनलों को ठीक करने के लिए शिडाउन की जरूरत है, शिडाउन सरकारी कर्मचारी ही ले सकता है। इसलिए खराबी दूर नहीं हो पा रही है।

गर्मी के चलते नींद नहीं पूरी हो रही

यही हाल भटवलिया बिजली घर के फीडरों में भी देखने को मिल रहा है। फीडर क्षेत्र में फाल्ट आने के बाद संविदा कर्मचारी तो फाल्ट ठीक कर दे रहे हैं, लेकिन पैनल में खराबी आने के बाद शिडाउन नहीं मिल पा रहा है। सलेमपुर के टाउन फीडर में आई खराबी के चलते आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति रात को गुल रही। बिजली गुल होने से उपनगर के लोग परेशान रहे। गर्मी के इस मौसम में बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं की नींद तक पूरी नहीं हो पा रही है। अधिशासी अभियंता रामसेवक राम ने बताया कि कुछ जगहों पर दिक्कत आई है, खराबी दूर करने के लिए कर्मचारी बुलाए गए हैं। खराबी को दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
हड़ताल पर रहने वाले बिजली कर्मचारी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दे रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी, तब तक उनका आंदाेलन जारी रहेगा। प्रशासन जबरिया उनके आंदोलन को बंद कराना चाहता है, लेकिन ऐसा होने नहीं दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »