March 29, 2023

Top1 India News

No. 1 News Portal of India

बूथ सशक्तिकरण अभियान के लिये भाजपा सोशल मीडिया और आईटी की बैठक सम्पन्न

1 min read

आईटी और सोशल मीडिया के कार्यकर्ता पुनः जिताएंगे लोकसभा-राजेश

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

   देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया और आईटी के विधानसभा संयोजको की बैठक औरा चौरी पार्टी कार्यालय पर हुयी।जिसमें पार्टी द्वारा चलाये जा रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान में सोशल मीडिया और आईटी के कार्यकर्ताओं के कामों पर विस्तार से चर्चा किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाउपाध्यक्ष भाजपा राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में आईटी और सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।यह लोकसभा चुनाव पूरी तरह से सोशल मीडिया और आईटी के कार्यकर्ताओं के माध्यम से ही जीतना है।इसके लिये पार्टी ने जो काम तय किया है,उसे पूरी मेहनत से पूरा करें ताकि 2024 में पुनः नरेंद्र मोदी को प्रचंड बहुमत से देश का प्रधानमंत्री बनाया जा सके।भाजपा सरकार के लोककल्याणकारी कार्यो को आप सभी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुचाये।
सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक तेजबहादुर पाल ने कहा कि सोशल मीडिया और आईटी के कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तिकरण अभियान में प्रत्येक शक्तिकेन्द्र और बूथ पर एक-एक प्रमुख बनाना है।हर बूथ पर दो तरह के व्हाट्सएप ग्रुप एक संगठनात्मक तथा दूसरा गैर संगठनात्मक बनाना है।संगठनात्मक ग्रुप में केवल बूथ समिति और उसके ऊपर के दायित्वधारी कार्यकर्ताओ को जोड़ना है जबकि गैर संगठनात्मक ग्रुप में उस बूथ पर रहने वाले सभी लोगों को जोड़ना है चाहे वे किसी भी विचारधारा के हों।
आईटी विभाग के संयोजक शिवेश पाण्डेय ने बूथ सशक्तिकरण अभियान में आईटी के कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
बैठक में अम्बिकेश पाण्डेय,मारकंडेय गिरी,शैलेश शर्मा,राहुल कुमार,शुभम मणि त्रिपाठी,अजय दूबे वत्स,आनंद पीयूष उपाध्याय,राकेश दूबे,राजन मल्ल,राजन सोनकर,निखिल गुप्ता,विजय विश्वकर्मा,सन्नी शाही आदि रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »