March 29, 2023

Top1 India News

No. 1 News Portal of India

भाजपा सरकार में महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर एवं सशक्त-अलका

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भाजपा की मोदी सरकार में महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त हो रही है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये मोदी सरकार द्वारा कई योजनाओं को चलाया जा रहा,जो प्रसंशनीय है।
उक्त बातें निवर्तमान नपाध्यक्ष अलका सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा नगर मण्डल द्वारा नई बाजार स्थित पूर्व सभासद लोकेश गोयल के आवास पर महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं से बात करते हुये कही।उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षो की भाजपा सरकार में देश महिलाओं के नेतृत्व में विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।नारी शक्ति देश की प्रगति की गति को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है और अब महिलाएं कई क्षेत्रों में काफी आगे निकल चुकी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य की ज्यादातर योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करके केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती शर्मा ने भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के लिये चलायी जा रही योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
संवाद कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी आराधना पाण्डेय ने किया।
कार्यक्रम में अरुण सिंह,राजेश कुमार मिश्र,संजय पाण्डेय,अम्बिकेश पाण्डेय,नित्यानंद पाण्डेय,बबिता जायसवाल,निधि जायसवाल,निशा तिवारी,मिनती सिंह,मनोज गोयल,प्रेमशीला तिवारी,रेखा,सभासद आशीष गुप्ता समेत सैकड़ो की संख्या में लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »