March 25, 2023

Top1 India News

No. 1 News Portal of India

भाजपा लार मण्डल द्वारा बूथ सशक्तिकरण के लिए की बैठक

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भाजपा लार मण्डल द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक की बैठक श्रीराम मैरिज हाल पिपरा चौराहा लार में सम्पन्न हुई।
पूर्व विधायक काली प्रसाद ने कहा कि भाजपा की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं। भाजपा बूथ सशक्तिकरण के लिए बूथ कार्यकारिणी का गठन कर बैठक का आयोजन करना और बूथ के प्रत्येक घर तक पार्टी की रीति-नीति, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं।
जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल ने कहा कि जनता फिर तीसरी बार देश में मोदी सरकार चाहती है। इसका संदेश पूर्वी राज्यों की जनता ने दे दिया है। वहां की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास को चुना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने किया।
उक्त बैठक को मण्डल प्रभारी सुशील शाही,विष्णुकान्त तिवारी ने भी सम्बोधित किया।
उक्त बैठक में बृजेश धर दूबे, जगदीश यादव,राजेश सिंह,अरूण पाण्डेय, त्रिभुवन प्रताप सिंह,दूधनाथ यादव,चंद्रभूषण सिंह,विभूति प्रसाद,राजू सिंह,अमूल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »