महिलाओं और युवाओं को आगे बढ़ा रही भाजपा सरकार-अंतर्यामी सिंह
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाएं आगे बढ़ रही है।महिलाओं के विकास की दृष्टि से जो काम मोदी और योगी सरकार ने किया है वो किसी अन्य दलों की सरकारों ने नही किया।
उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने भाजपा नगर मण्डल द्वारा भीखमपुर रोड पर आयोजित युवा और महिला मोर्चा नगर के वार्ड 6 और वार्ड 12 के संयुक्त सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये कही।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने महिलाओं और युवाओं के विकास के लिये जितना योजना चलाया है,वह पहले की सरकार ने नही किया।भाजपा की सरकार में युवा आत्मनिर्भर बन रहा है तो महिलाएं सशक्त हो रही है।अमृत काल मे भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में हो इसे महिलाओं और युवाओं के सहयोग से पूरा करने का संकल्प प्रधानमंत्री मोदी ने लिया है।आज भारत पूरे दुनिया मे सारे क्षेत्रों में अपना झंडा गाड़ रहा है।
निकाय चुनाव के नगर पालिका संयोजक नित्यानंद पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की मोदी और योगी सरकार द्वारा युवाओं और महिलाओं के लिये किये गए कामों की बदौलत इस बार हर वार्ड में कमल खिलेगा।
इस दौरान जिलाउपाध्यक्ष भाजपा संजय सिंह एडवोकेट,जिलामंत्री निर्मला गौतम,मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय,महिला मोर्चाध्यक्ष भारती शर्मा,भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष सुधांशू रंजन मिश्र,दुर्गेशनाथ त्रिपाठी,सुबोध जायसवाल,दिनेश गुप्ता,अखिलेश मिश्र,आराधना पाण्डेय,मिनती सिंह,मधु जायसवाल,प्रमिला सिंह,सीमा जायसवाल,सरिता पाण्डेय,प्रियंका वर्मा,एजाज अहमद,हंसनाथ यादव,मनीष मिश्र,अजय सिंह,मनोज सिंह,आनंद तिवारी,रोहित मद्धेशिया,श्रीराम प्रजापति,अभिषेक तिवारी आदि रहें।