सांसद रविन्दर कुशवाहा ने रामजानकी मार्ग प्रस्ताव मंजूर होने पर आभार ब्यक्त किया
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले के सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा के प्रस्ताव पर रामजानकी मार्ग जो बड़हलगंज, कपरवारघाट, बरहज,बरेजी से होते हुए महरौना बिहार बार्डर तक जाती है जो 1हजार करोड़ की लागत से 60 किलोमीटर तक है। जिसका शिलान्यास 13 मार्च को गोरखपुर से सड़क परिवहन एवम राजमार्ग मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी ने किया।
सांसद रविन्दर कुशवाहा ने भारत सरकार को लोकसभा सलेमपुर की जनता की तरफ से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में काफी विकास हुआ है। अब हर जगह की सड़कें लगभग बन चुकी है। किसी को अब आने जाने में दिक्कतें नहीं होंगी। लोग अब आराम से आ जा सकेंगे।इन सड़कों के निर्माण से चारों तरफ बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी।
रामजानकी सड़क मार्ग बनने से बिहार के श्रद्धालुओं को एक ओर भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या जाने के लिए एक अलग मार्ग उपलब्ध होगा।
दूसरी ओर आम नागरिकों को भी आवागमन में सहुलियत होगी।
सलेमपुर भाजपा मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने बताया कि इस सरकार में ऐतिहासिक कार्य हो रहे है।
सांसद रविन्दर कुशवाहा का यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है।
लोकसभा सलेमपुर की जनता बेहद उत्साहित है क्योंकि यह राजमार्ग दो राज्यो की जोड़ने वाली सड़क है।
इस सड़क शिलान्यास पर जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, अशोक पाण्डेय,अभिषेक जायसवाल,कन्हैया लाल जायसवाल,बलबीर सिंह दादा,निलाम्बुज मिश्र,सत्यप्रकाश सिंह,अशोक कुशवाहा,सन्तोष पटेल,उमाकांत मिश्र,मनोज सिंह,अनिल ठाकुर,सुनील स्नेही,राजेश शाह,गोपाल कुशवाहा आदि ने बधाई दी।