March 25, 2023

Top1 India News

No. 1 News Portal of India

पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश सिंह को समारोह पूर्वक दी गई श्रद्धांजलि

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे बरहज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश सिंह को पैना गाँव में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं व उनके चाहने वाले लोंगो का भारी जमघट लगा रहा।
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. प्रेम प्रकाश सिंह 1992 से लेकर 2002 तक भारतीय जनता पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन वाली सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे, 2012 में समाजवादी पार्टी से विधानसभा बरहज के विधायक रहते हुए उन्होंने अनेको विकास का बिम्ब खड़ा कियाl इसलिए
बरहज की जनता, प्रेम प्रकाश सिंह को आज भी विकास पुरुष के नाम जानती है। स्व.सिंह ने अपने कार्यकाल में बरहज विधानसभा के सभी गांवो को विकास के पथ पर ले जाने का कार्य कियाl मंत्री और विधायक होने के बाद भी विधानसभा के पिछड़े गाँवो को मुख्य सड़क से जोड़ने का कार्य किया एवं विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कराकर प्रत्येक गाँव को रौशनी से भर दिया।
भारतीय जनता पार्टी के सलेमपुर लोकसभा के सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि 1992 से लेकर 2002 तक जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी थी उसमें प्रेम प्रकाश सिंह की अहम भूमिका रहीl उन्होंने सरकार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। ऐसा विकास पुरुष जो आज हम लोगों के बीच नहीं हैं, बरहज की जनता आज भी उनको विकास पुरुष के नाम से जानती है।
श्रद्धांजलि सभा में उनके पुत्रों ने शिववर्धन सिंह, जयवर्द्धन सिंह व शक्तिवर्धन सिंह ने अपने पिता प्रेम प्रकाश सिह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नम आँखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से रविंद्र कुशवाहा सांसद सलेमपुर, कमलेश पासवान सांसद बांसगांव, बजरंग बहादुर सिंह पूर्व विधायक फरेंदा,
नवीन श्रीवास्तव प्रवक्ता बीजेपी, केडी सिंह प्रमुख, डोभी, शिवाजी चंद ब्लाक प्रमुख गगहां, किन्नू शुक्ला ब्लाक प्रमुख उधमसिंह नगर (उत्तराखंड), कृष्ण किंकर सिंह ब्लाक प्रमुख हरैया बस्ती के साथ क्षेत्र के हजारों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »