March 29, 2023

Top1 India News

No. 1 News Portal of India

होली का त्योहार आकर्षक और मनोहर रंगो का त्योहार है यह एक ऐसा त्योहार है

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

       देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भाजपा सलेमपुर के कार्यकर्ताओं ने जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल के नेतृत्व में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन ईचौना वार्ड में किया।
सभी कार्यकर्ताओं ने फूलों एवम अबीर से होली खेली।
एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाने के बाद सभी होली गीत पर नृत्य करने लगे।
जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल ने कहा कि होली का त्योहार आकर्षक और मनोहर रंगो का त्योहार है यह एक ऐसा त्योहार है जो हर धर्म संप्रदाय जाति के बंधन की सीमा से परे जाकर लोगो को भाईचारे का संदेश देता है।
मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने कहा कि भारत देश में यह त्योहार आपस में प्रेम व सदभावना को बनाये रखने वाला है यह त्यौहार हमारी संस्कृति एवं परंपरा को आगे बढ़ाने का काम करता है। हमारी परंपरा रही है कि हम इन त्योहारों को आपसी प्यार प्रेम एवं सामूहिक रूप से मनाते हैं जिससे समाज में भाईचारा बना रहे।
उक्त अवसर पर आशुतोष तिवारी,रविशंकर मिश्र,मनीष मिश्र,अनूप उपाध्याय, डेविड सैनी,दुर्गेश जायसवाल,अभिषेक सिंह,धीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »