प्राथमिक विद्यालयों की व्यवस्था हो रही बेहतर-डॉ.शलभ
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे शिक्षक समाज का दर्पण होता है। शिक्षक के हाथ मे निर्माण और प्रलय दोनों पलता है।देश के सुनहरे भविष्य का निर्माण शिक्षक द्वारा किया जाता है।
उक्त बातें सदर विधायक डॉ.शलभ मणि त्रिपाठी ने बी.आर.सी.परिसर बैतालपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित पूर्व राष्ट्रपति,भारत रत्न सर्वपल्ली राधाकृष्णन के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा।उन्होंने कहा कि देश के गौरव पुरुष राधाकृष्णन की मूर्ति का अनावरण करना मेरे लिये सौभाग्य की बात है।वे एक ऐसे महात्मा थे जिन्होने अपना सम्पूर्ण जीवन देश के खपा दिया।देश का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को और उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बनने से पहले आप सभी शिक्षा व्यवस्था को देखा था की कितनी खराब थी।लेकिन अब उत्तर प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों की व्यवस्था पहले से बेहतर हो रही है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयास है कि हमारे प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को वो सारी सुविधा उनके गांव में ही मिले जो बड़े-बड़े शहरों में मिलती है।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाकोषाध्यक्ष जयप्रकाश मणि त्रिपाठी ने सभी का स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया तथा संचालन शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संजय मिश्र ने किया।
इस दौरान उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह,भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय,भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह आजाद,खण्ड शिक्षा अधिकारी नवनीत चौबे,मण्डल अध्यक्ष भाजपा बैतालपुर जितेन्द्र सिंह,डॉ.सत्यप्रकाश सिंह,विनोद मिश्र,सुभाष यादव,रामनाथ,नित्यानंद यादव,ऋषिकेश जायसवाल,,धनञ्जय मणि,अभिषेक मिश्र,संतोष सिंह,संदीप द्विवेदी,तेजबहादुर पाल,विकास मणि,रागिनी सिंह,विनय आदि रहें।