March 25, 2023

Top1 India News

No. 1 News Portal of India

मोदी सरकार में कृषि बजट 4 गुना बढ़ा- पवन मिश्र

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा आगामी कार्यक्रमो/अभियानों के लिए बैठक एवं होली मिलन का आयोजन सलेमपुर डाक बंगले पर किया गया, जिसमे सलेमपुर लोकसभा के अंतर्गत आने वाले भाटपाररानी और सलेमपुर विधानसभा के किसान मोर्चा जिला पदाधिकारी और मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा पवन कुमार मिश्र ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने कृषि और किसान कल्याण के लिये जमीनी स्तर पर परिवर्तन लाने का कार्य किया है, केंद्र सरकार ने कृषि बजट को चार गुना तक बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों के लिये आने वाले दिनों में किसान मोर्चा पदाधिकारी किसानों के बीच जाकर किसान कल्याणकारी बजट की चर्चा के साथ ही सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्राकृतिक खेती और मोटा अनाज के पैदावार को बढ़ावा देने पर चर्चा करेंगे।
*किसानों के साथ होली त्यौहार मनाए पदाधिकारी- अशोक पाण्डेय*
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल ने कहा कि त्रिपुरा और नागालैंड की जीत ने स्पष्ट कर दिया है कि देश का अन्नदाता भाजपा के साथ है।
भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक पाण्डेय ने कहा की किसान मोर्चा का कार्य अत्यंत सराहनीय है। किसान मोर्चा पदाधिकारी किसानों के बीच जाकर सौहार्दपूर्ण ढंग से होली का त्यौहार मनाए।
बैठक के अंत मे पदाधिकारियो ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दिया।
बैठक का संचालन रजनीकान्त सिंह ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष हृदयलाल शर्मा, जिला मंत्री नागेन्द्र सिंह, अरुण मिश्र, सुमन्त बाबा, विनय तिवारी,सत्यप्रकाश सिंह, संजय सिंह सैथवार, अंकित मिश्र, ज्ञानचंद कुशवाहा, अभिषेक पाण्डेय, शिवराज मणि सिंह, चन्दन पाण्डेय, राघवेंद्र मिश्र, गब्बर दुबे, रत्नेश मिश्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »