रसोई गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि को लेकर सपा का प्रदर्शन
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे शुक्रवार को समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने संगठन के निर्वतमान जिलाध्यक्ष, रणवीर यादव के नेतृत्व में शहर के सुभाष चौक पर रसोई गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि , महंगाई, भ्र्ष्टाचार, खराब कानून व्यवस्था, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं किसानों की समस्याओ को लेकर धरना दिया। देवरिया सदर के उपजिलाधिकारी सौरभ सिंह ने धरनास्थल पर पहुंच कर ज्ञापन लिया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस सिलेंडर के बड़े दाम को, तत्काल वापस लेने की मांग की है।
धरना को संबोधित करते हुए सयुस के निर्वतमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि, प्रदेश की भाजपा सरकार में महँगाई आसमान छू रही है। रसोई गैस सिलेंडर के मूल्य में प्रति सिलेंडर 50 रु. एवं कामर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 350 रु. प्रति सिलेंडर की वृद्धि कर, सरकार ने जनता की जेब पर डाका डालने का कार्य किया है। भाजपा सरकार में बेतहाशा बढ़ रही महंगाई से जनता त्रस्त हो चुकी है। देश व प्रदेश की डबल इंजन सरकार में बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुँच चुकी है। सरकार के पास बेरोजगार युवाओं के रोजगार की कोई कार्य योजना नही है। सभी तहसील व थानों में भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी हैं। आये दिन हत्याओ, बालात्कार, लूट, छेड़खानी, आदि घटनाओ की बाढ़ आ चुकी है। महिलाएं सुरक्षित नही है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए है। भाजपा सरकार में किसानों की सुधी लेने वाला कोई नही है, भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखायेगी।
धरना को संबोधित करने वालो में सयुस के प्रदेश सचिव हरिओम ‘लाला’ , दीनानाथ चौधरी, राजेश यादव, अशोक मद्धेशिया, एहतेशाम खान ‘विराट’, अमरनाथ ‘अमर’, शिवनाथ, सूरज यादव, रामप्रीत, संजीव, दयाशंकर, इमरान लारी, प्रभात, जयराम यादव, आरिफ अंसारी, गुड्डू यादव, वीरेंद्र यादव, सुनील, रामनरेश, जनार्दन चौहान, शुभम, प्रवीण कुमार, महेंद्र, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।