March 29, 2023

Top1 India News

No. 1 News Portal of India

पूर्व सांसद स्व0 हरिकेवल प्रसाद की मनी जयन्ती

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे पूर्व सांसद स्व0 हरिकेवल प्रसाद की जयन्ती लार बाईपास पर मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके पुत्र वर्तमान सांसद रविन्दर कुशवाहा ने उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया। हरिकेवल प्रसाद कुशवाहा चार बार संसद सदस्य एवं दो बार विधायक रहे।
सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि हरिकेवल प्रसाद का पूरा जीवन गांव, गरीब, किसान, दलित और वंचितों के लिए समर्पित रहा। सदन से लेकर सड़क तक गरीबों के हक के लिए संघर्ष किया।
आयोजन को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू ने कहा कि हरिकेवल प्रसाद जमीन से जुड़े नेता थे। आयोजन में नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव, अजय दूबे वत्स, सुनील स्नेही, सत्यप्रकाश सिंह, सन्तोष पटेल, अशोक प्रजापति, राजेश शाह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »