सांसद ने अनेक सड़कों का किया लोकार्पण-सांसद रविन्द्र कुशवाहा
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं स्थानीय सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने स्थानीय तहसील के अजना, बिरनी, नेमा और तकिया में क्षेत्र पंचायत में राज्य वित्त/ केन्द्रीय वित्त योजनान्तर्गत सीसी रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछा रही है। सड़क विकास का बड़ा पैमाना है। साथ ही सभी गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने का भी कार्य तेजी से चल रहा है। भाजपा सरकार गांव, गरीब किसान मजदूरों को समर्पित है। उक्त अवसर पर अमित सिंह बबलू, अजय दूबे वत्स, लल्लन सिंह, अशोक कुशवाहा, सत्यप्रकाश सिंह, अशोक प्रजापति आदि मौजूद रहे।