Top1 India News

No. 1 News Portal of India

नार्थ ईस्ट के राज्यों में शानदार विजय पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

     देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे नार्थ ईस्ट के राज्यों त्रिपुरा,नागालैंड और मेघायल के विधानसभा चुनाव में भाजपा और सहयोगी दलों के शानदार विजय पर भाजपा नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने गरुलपार स्थित पार्टी कार्यालय पर एक-दूसरे को मिठाई खिला जश्न मनाया।
इस दौरान नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि नार्थ ईस्ट के राज्यों में भाजपा और राष्ट्रपति जनतांत्रिक गठबंधन की शानदार विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकास नीति एवं दृढ़ नेतृत्व तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कुशल मार्गदर्शन और भाजपा कार्यकर्ताओं के जीवटता का विजय है। एक ओर विपक्ष जहा कह रहा है मर जा मोदी-मर जा मोदी,मोदी तेरी कब्र खुदेगी लेकिन देश की जनता कह रही है कि मोदी तेरा कमल खिलेगा क्योंकि सारा देश तेरे साथ।आज के परिणाम से यह एकदम स्पष्ट हो गया है कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का न तो देश पर असर है और न ही कांग्रेस पर।
नगर पालिका निकाय चुनाव के संयोजक नित्यानंद पाण्डेय ने कहा कि नार्थ ईस्ट का जनादेश सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूल मंत्र पर भाजपा सरकार के कार्य पर है।भाजपा की सरकार ने पूरे देश मे गरीब,दलित,पिछड़े,अगड़े,अनुसूचित,अनुसूचित जनजाति सबके लिये बिना भेदभाव काम किया है,जिस पर नार्थ ईस्ट की जनता में आज अपना फैसला सुना दिया।
इस दौरान अम्बिकेश पाण्डेय,दुर्गेशनाथ त्रिपाठी,अनिल गुप्ता,गोविन्द मणि,दिनेश गुप्ता,जितेंद्र जायसवाल बंटी,संजू सोनी,दीपक वर्मा,अमित मोदनवाल,गोविन्द चौरसिया,अजित मिश्र,ओम तिवारी,अजय वर्मा,संदीप वर्मा आदि रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »