March 25, 2023

Top1 India News

No. 1 News Portal of India

भाटपार रानी स्थित गुरुकुल शिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले के भाटपार रानी स्थानीय तहसील क्षेत्र के गुरुकुल शिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुशवाहा ने बच्चों को बताया कि वैज्ञानिक रमन प्रभाव की खोज के कारण ही 28 फरवरी को देश भर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। सर सी वी रमन ने इसी दिन 1928 को यह खोज की थी, इसके लिए उनको 1930 में नोबेल पुरस्कार दिया गया था। यह किसी भी भारतीय व एशिया के व्यक्ति के द्वारा जीता गया पहला नोबेल था।
विद्यालय के शिक्षक सुरेश तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित व प्रेरित करना तथा जनसाधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है। विज्ञान के बिना विकास की कल्पना भी हम नहीं कर सकते। मानव कल्याण के लिए विज्ञान की सभी गतिविधियों, किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करना भी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उद्देश्यों में शामिल है।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक नितेश कुशवाहा, राधेश्याम कुशवाहा, अरविंद कुमार, उमेश तिवारी, वशिष्ठ कुशवाहा, श्रवण आर्य, अर्जुन गुप्ता, माधुरी, मनोरमा, रीतू शर्मा, निक्की, पूजा, अंजलि, हरिलाल एवं विद्यालय के छात्र- छात्रा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »