Top1 India News

No. 1 News Portal of India

भूपेन्द्र,निर्मला बने दिशा के सदस्य,भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर किया स्वागत

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

     देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भारतीय जनता पार्टी देवरिया के पूर्व जिलाउपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह निवासी भुजौली कालोनी तथा जिला मंत्री निर्मला गौतम निवासी अम्बेडकर नगर,भीखमपुर रोड को जिला सतर्कता निगरानी समिति”दिशा”का सदस्य नामित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने औरा चौरी पार्टी कार्यालय पर दोनों को माला पहना स्वागत किया।इस दौरान दोनों लोगों ने कहा जो भी जिम्मेदारी हम लोगो को मिली है उसका पूरी ईमानदारी,निष्ठा और कुशलता से निर्वहन किया जायेगा।यह दायित्व केवल एक जिम्मेदारी नही है।यह पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओ का सम्मान है,ऐसा केवल भाजपा और भाजपा की सरकार में ही सम्भव है।ऐसे निर्णयों से पार्टी के कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान और मनोबल बढ़ता है।
स्वागत करने वालों में अरुण सिंह,राजेश मिश्र,गंगा कुशवाहा,संजय सिंह एडवोकेट,कृष्णनाथ राय,रविन्द्र किशोर कौशल,अम्बिकेश पाण्डेय,सीमा जायसवाल,संजय पाण्डेय,बृजेश गुप्ता,जितेंद्र सिंह,अभयानंद तिवारी,राम जोखन निषाद,नवीन सिंह,रामदास मिश्र,काशीपति शुक्ला,तेज बहादुर पाल,मारकंडेय गिरी,राजन सोनकर आदि रहें।
वही इन दोनों के मनोनयन पर जिलाध्यक्ष भाजपा अन्तर्यामी सिंह, जिला सतर्कता निगरानी समिति के अध्यक्ष,सांसद रविन्द्र कुशवाहा,सांसद डा.रमापतिराम त्रिपाठी,सांसद कमलेश पासवान,कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही,राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम,जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी,विधायक जयप्रकाश निषाद,विधायक शलभ मणि त्रिपाठी,विधायक सुरेन्द्र चौरसिया,विधायक दीपक मिश्र शाका,विधायक सभा कुवर कुशवाहा,निवर्तमान नपाध्यक्ष अलका सिंह,पूर्व एमएलसी महेन्द्र यादव,विजय कुमार दूबे,मारकंडेय शाही,अनिरुद्ध मिश्र,विजय बहादुर दूबे,विशम्भर मिश्र आदि ने प्रसन्ता व्यक्त किया और शुभकामनाएं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »