Top1 India News

No. 1 News Portal of India

आजाद से भयभीत रहती थी अंग्रेजी हुकूमत – पवन मिश्र

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे देश की आजादी के नायक रहर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के संयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओ ने मेडिकल कालेज के पास स्थित उनकी प्रतिमा की साफ-सफाई करके माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि करके उनके बलिदान को याद किया।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि अमर शहीद चद्रशेखर आजाद को देश युगों-युगों तक याद रखेगा।
आजादी की लड़ाई के दौरान अंग्रेजी हुकुमत चद्रशेखर आजाद से भयभीत रहती थी, अंग्रेजी सेना को चद्रशेखर आजाद के क्रांतिकारी तेवर से हमेशा डर बना रहता था।
उन्होंने कहा कि देश के लिये किया गया उनका सर्वोच्च बलिदान हमेशा उनकी याद दिलाता रहेगा।
भाजयुमो के पूर्व जिला महामन्त्री नवीन सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद जैसे अमर बलिदानियों के कारण देश आजाद हुआ।
उन्होंने कहा कि अमर शहीदों का बलिदान कभी भी भुलाया नही जा सकता।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, सोनू शाही, रितेश पाण्डेय बब्बू, अंकित चौधरी, दुर्गेश यादव, अरुण मिश्र, कामेश्वर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »