March 25, 2023

Top1 India News

No. 1 News Portal of India

भाजपाइयों ने पालिकाओं और पंचायतो में चलाया स्वच्छता अभियान

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

    देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद के सभी नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतो के वार्डो में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इसी के तहत सदर सांसद डा.रमापतिराम त्रिपाठी व निवर्तमान नपाध्यक्ष अलका सिंह ने देवरिया नगर पालिका के सोमनाथ वार्ड के शिवधाम पर कार्यकर्ताओ के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया।इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जिस जनजागरूकता के उद्देश्य के साथ देश के अन्दर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया,वो आज जन आन्दोलन बन चुका है।देश स्वच्छ एवं सुंदर होगा तो देश स्वस्थ्य भी रहेगा और तब जाकर एक भारत श्रेष्ठ भारत बनेगा।
निवर्तमान नपाध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि स्वच्छता अभियान से आज देश का हर गांव,शहर सुन्दर हो रहा है।प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता अभियान का शुरुआत करने बाद आज लोग स्वच्छता के प्रति सजग हुये है।
इस दौरान संजय पाण्डेय,अम्बिकेश पाण्डेय,गोविन्द चौरसिया, मारकंडेय गिरी,राधेश्याम शुक्ला,सर्वेश नाथ त्रिपाठी,विट्टू चौरसिया,संतोष चौरसिया आदि रहें।
वही बैतालपुर में मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह,प्रभारी राजन यादव,गौरीबाजार में मण्डल अध्यक्ष बृजेश गुप्ता,प्रभारी राजेश कुमार मिश्र,मदनपुर में मण्डल अध्यक्ष कमलेश सिंह,प्रभारी अखण्ड सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »