Top1 India News

No. 1 News Portal of India

नए उत्तर प्रदेश’ का बजट राज्य के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के इतिहास में नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा-जयनाथ कुशवाहा गुड्डन

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

  देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भाजपा सलेमपुर द्वारा समता निवास पर भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने कार्यकर्ताओं के साथ बजट पर चर्चा किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश सरकार के बजट की सराहना की। जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने कहा कि आजादी के अमृतकाल के प्रथम वर्ष में विधानसभा में ‘नए उत्तर प्रदेश’ का बजट राज्य के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के इतिहास में नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का बजट प्रदेश की 25 करोड़ जनता की आशाओं वह आकांक्षाओं के अनुरूप आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश एवं अंत्योदय की संकल्पना को साकार करने वाला है। बजट की सराहना करने वालों में भाजपा मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स,रामनयन सिंह,बृजेश कुशवाहा,मनीष मौर्य,विशाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »