March 29, 2023

Top1 India News

No. 1 News Portal of India

भाजपा सरकार में महिलाओं का बढ़ा सम्मान-अर्चना

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

   देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक कार्यो में गति लाने के लिये चलाये जाने वाले आगामी कार्यक्रमो एवं अभियानों को सफल बनाने हेतु महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक औरा चौरी पार्टी कार्यालय पर हुयी।
बैठक को सम्बोधित करते हुये क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा अर्चना सिंह ने कहा कि पार्टी ने तय किया है कि महिला मोर्चा महिलाओं के बीच विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन करेंगी।सबसे पहले जिले की फिर मण्डल और उसके बाद शक्तिकेन्द्र स्तर पर महिला मोर्चा की बैठक होनी है।प्रबुद्ध वर्ग की बहनों द्वारा स्वयं सहायता समूहों से मिलकर राज्य एवं केंद्र सरकार की महिला सम्बन्धी योजनाओं तथा केंद्रीय आम बजट पर गोष्ठी का आयोजन करेंगी।महिलाओ से सम्बंधित योजनाओं की जानकारी रखने वाली बहनों की सूची तैयार करनी है ताकि आगे दस-दस की संख्या में टोली बनाकर कमल दूत अभियान चलाया जा सकें।ग्राम पंचायत स्तर पर चलने वाले इस कमल दूत अभियान में शामिल बहनों को कमल दूत किट भी उपलब्ध कराया जायेगा।सुषमा स्वराज अवार्ड के लिये प्रबुद्ध वर्ग यानी चिकित्सक, वकील,शिक्षक, इंजीनियर, प्रभावशाली,विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी,स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ से जुड़ी बहनों का नाम सूचीबद्ध कर जल्द प्रदेश को भेजने का काम करना है।
भाजपा की केंद्र की मोदी तथा प्रदेश की योगी सरकार में सबसे अधिक ध्यान महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया है।भाजपा की सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है।
जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भारती शर्मा ने सभी का स्वागत एवं आभार ज्ञापित किया।
बैठक में क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा अर्चना पाण्डेय,कोषाध्यक्ष रितु शाही,जिलाउपाध्यक्ष भाजपा राजेश कुमार मिश्र,जिला मंत्री भाजपा मारकंडेय गिरी,मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय ने भी अपनी बात रखी।
इस दौरान सुधा सिंह,आराधना पाण्डेय,मधु जायसवाल,रेनू मिश्र,मुन्नी शर्मा,प्रीति सिंह,मिनती सिंह,प्रमिला सिंह,बबिता जायसवाल,सुनीता जायसवाल,निशा तिवारी,सीमा विश्वकर्मा,माया विश्वकर्मा,सरोज देवी आदि रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »