March 29, 2023

Top1 India News

No. 1 News Portal of India

देश के आगामी 25 वर्षों का दिशा- दशा तय करेगा अमृत काल बजट- दयाशंकर

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

निर्बल, असहाय, गरीब किसान एवम् राष्ट्र को समर्पित अमृत काल बजट

देवरिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट कोई आम बजट नहीं बल्कि अमृत काल बजट है। जो गरीब, किसान, समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति, महिलाओं व देश कल्याण को समर्पित बजट है। यह बजट देश के आगामी 25 वर्षों की दशा व दिशा तय करेगा। जिस समय देश आजादी का शताब्दी वर्ष मना रहा होगा तब देश विश्व के विकसित देशों में शामिल हो चुका होगा।
उपरोक्त बातें राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश दयाशंकर सिंह ने भाजपा द्वारा टाउन हाल आडिटोरियम में आयोजित अमृत काल बजट पर प्रबुद्ध वर्ग गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने ने कहा कि बजट के महत्व को आम जनता में पहुंचाना सरकार की एक पवित्र मंशा है। उन्होंने सम्बोधन के शुरू में ही विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि इस बजट के खिलाफ बोलने के लिए विपक्ष के पास कुछ बचा नहीं है। लिहाजा विपक्ष तथ्यहीन बातें करके सदन से भाग रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहला बजट है जब खुद मीडिया हाउस भी यह मानने को तैयार है कि इस बजट में कहीं से कोई राजनीति नहीं हुई है। जबकि देश के कई प्रदेशों में शीघ्र ही चुनाव होने वाले हैं। उसके बावजूद यह बजट लोक कल्याण को समर्पित माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने कहा कि हम गौरवान्वित हैं कि हमारी चार योजनाएं एक जिला एक उत्पाद, आकांक्षी जनपद, आकांक्षी विकासखंड व गोबर धन योजना को प्रधानमंत्री द्वारा सराहना ही नहीं की गई बल्कि उत्तर प्रदेश के इस योजनाओं को समूचे देश में लागू करने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने कहा कि निर्बल असहाय को समर्पित अमृत काल का बजट जिसमें प्रधानमंत्री आवास में 66% की वृद्धि, आदिवासियों के लिए समर्पित एकलव्य एकल विद्यालय के बजट में 13% की वृद्धि, आधी आबादी के लिए स्वयं सहायता समूह व कृषि क्षेत्र में बजट की बढ़ोतरी यह साबित करती है कि 2025 तक सब को आवास उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है। गरीबों के सपनों को मूर्त रूप देने के लिए काम कर रही मोदी सरकार में जन भावनाओं का पूरा ख्याल रखा गया। इसके साथ ही रक्षा बजट में भारी बढ़ोतरी सुरक्षित राष्ट्र का संकल्प स्थापित करता है। वही कृषि क्षेत्र में बजट की बढ़ोतरी किसानों की खुशहाली के साथ ही रेल के क्षेत्र में बजट की भारी बढ़ोतरी से भारतीय रेल शीघ्र ही विश्वस्तरीय रेल की सुविधाएं स्थापित हो सकेंगी। उन्होंने कहा समूचे दुनिया में देश के बजट की सराहना हो रही है। जिस देश ने हमें वर्षों तक गुलाम बनाकर रखा, उस ब्रिटेन को भी हमने पीछे छोड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बने हैं। यह अमृत काल का बजट हमें मजबूत अर्थव्यवस्था वाली श्रेणी में तीसरे स्थान पर ले जाएगा।
गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह,संचालन संजय सिंह एडवोकेट तथा आभार प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के संयोजक नित्यानंद पाण्डेय ने किया।
गोष्ठी में जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी,विधायक दीपक मिश्र शाका,विधायक सुरेन्द्र चौरसिया,छठठेलाल निगम,विजय कुमार दूबे,मारकंडेय शाही,विजय बहादुर दूबे,प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट एस.एन.सिंह,राजेश कुमार मिश्र,बिंदा कुशवाहा,ऊषा पासवान,अजय शाही,श्रीनिवास मणि,रविन्द्र किशोर कौशल,प्रमोद शाही,रामाज्ञा चौहान,शिवकुमार राजभर,महेश मणि,निर्मला गौतम,राजेन्द्र मल्ल,अम्बिकेश पाण्डेय,शिवकुमार राजभर,पवन मिश्र,भारती शर्मा,राजन सोनकर,समशुद्दीन अहमद,प्रवीण मल्ल,छट्ठू यादव,शिवेश पाण्डेय,अभिषेक जायसवाल,संजय पाण्डेय,बृजेश गुप्ता,रामदास मिश्र,नवीन सिंह,जितेन्द्र सिंह,रामसन्तोष शुक्ला,नागेश पति त्रिपाठी,अरविन्द चौहान,जीवन पति त्रिपाठी,प्रभाकर राय,जितेंद्र प्रताप राव,भूपेंद्र सिंह,प्रमोद सिंह,कमलेश सिंह,वैभव सिंह आदि रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »