March 29, 2023

Top1 India News

No. 1 News Portal of India

ऑर्गेनिक सैनिटरी नैपकिन एवं औरैया बचाओ आंदोलन का चलाया अभियान

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे सेवेन डेज फाउंडेशन संस्था ने यहां के स्कूलों में ऑर्गेनिक सेनेटरी नेपकिन एवम गौरैया बचाओ अभियान चलाया। सेवन डेज फाउंडेशन ने यहां के आरएल एकेडमी और सेंट जेवियर्स स्कूल में छात्र-छात्राओं प्रिंसिपल व अध्यापिकाओं की उपस्थिति में ऑर्गेनिक सैनिटरी नैपकिन जागरूकता अभियान चलाया गया इस दौरान संस्था की अध्यक्ष संस्थापिका कोमल गुप्ता जी ने बताया कि अन्य साधारण पैड हमारे स्वास्थ्य एवं पर्यावरण दोनों के लिए हानिकारक बताते हुए सभी से ऑर्गेनिक सेनेटरी नेपकिन ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने की अपील की। इसमें सेंट ज़ेवीयर्स और आर एल एकेडमी स्कूल के प्रधानाध्यापक, विद्यालय परिवार, विवंडर फ़ाउंडेशन के संस्थापक गोपाल जी, संस्था के सदस्य विकास रौनियर, खुशी गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

वीवंडर फ़ाउंडेशन ने गौरैया बचाओ अभियान को देशव्यापी बनाने की दिशा यहां के आर एल एकेडमी और सेंट जेवियर्स स्कूल में गौरैया बचाओ अभियान चलाया।इस दौरान 500 से अधिक बच्चों ने गौरैया को बचाने का संकल्प लिया। संस्था के अध्यक्ष गोपाल कुमार ने बताया कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए पंछियों को ज़िंदा रखना बहुत ज़रूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »