March 29, 2023

Top1 India News

No. 1 News Portal of India

एमएलसी चुनाव में जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

सपा अब समाप्तवादी पार्टी बनने की राह पर -गिरीश चंद्र

एमएलसी चुनाव में विजय कार्यकर्ताओं के मेहनत का परिणाम-अजय

    देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे गोरखपुर-अयोध्या खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र प्रताप सिंह के भारी अन्तर से जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत गेट पर मिठाई बाँट खुशी मनाया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने कहा कि शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जीताकर बुद्धिजीवी वर्ग ने 2024 का संदेश दिया।इस रिकार्ड विजय के लिये मतदाताओं के प्रति आभार एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।हिंदूओं और रामचरितमानस विरोधी,अहंकारी और गुंडागर्दी करने वाली सपा का सफ़ाया इस चुनाव में हो गया।अब समाप्तवादी पार्टी बनने की राह पर सपा चल चुकी है।भाजपा की प्रचण्ड जीत नें आज फिर साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हर वर्ग का अटूट विश्वास है। “ब्रांड मोदी” की चमक और बढ़ रही है जो सपा को निश्चित ही समाप्तवादी पार्टी बना देगी।
स्नातक चुनाव के जिला संयोजक,जिलाउपाध्यक्ष भाजपा अजय शाही ने कहा यह जीत कार्यकर्ताओं को समर्पित है क्योंकि कार्यकर्ताओ के मेहनत और परिश्रम की यह जीत है।यह जीत भाजपा की नीतियों और भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यो पर समाज के प्रबुद्ध वर्ग का मुहर है।
इस दौरान गंगा सिंह कुशवाहा,प्रमोद शाही,निर्मला गौतम, अम्बिकेश पाण्डेय,नवीन सिंह,राधेश्याम शुक्ला,विष्णु अग्रवाल, संजय पाण्डेय,पवन कुमार मिश्र,भारती शर्मा,अखिलेश मिश्र,विनोद सिंह,संजय सिंह,सर्वेश नाथ त्रिपाठी,अखिलेश जायसवाल, मनमोहन सिंह अप्पू,दीपू शाही,शशिरंजन तिवारी,राजेश कुशवाहा आदि रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »