March 29, 2023

Top1 India News

No. 1 News Portal of India

सुहेलदेव राजभर की जयंती मना धुमधाम से

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

   देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे राष्ट्र वीर महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती के अवसर पर वार्ड संख्या 3 मेहड़ा पुरवा साहू टोला में कार्यक्रम का आयोजन कर धूमधाम से मनाई गयी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनिता राजभर प्रदेश प्रमुख महासचिव महिला मंच सुभासपा तथा विशिष्ट अतिथि बृजेश राजभर जिला अध्यक्ष सुभासपा रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री राजभर ने कही कि महाराजा सुहेलदेव राजभर ने अपना जीवन समाज के हितों में गुजार दिया। वह हमेशा समाज के दबे कुचले लोगों के उत्थान के लिए प्रयासरत रहे। उन्होंने कभी जाति व धर्म संप्रदाय की भावना से कार्य नही किया इसलिए उन्हें आज भी लोग उनके योगदानों व कार्यो को आदर्श के रूप में मानते हैं। विशिष्ट अतिथि बृजेश राजभर ने कहा की सुहेलदेव राजभर अपने पराक्रम से मातृभूमि का मान बढ़ाने वाले राष्ट्रनायक थे। उन्होंने भारतीयता की रक्षा के लिए एकजुटता एवं समरसता का परिचय देते हुए सालार मसूद की विशाल सेना को परास्त कर संगठन की शक्ति को दिखा दिया। कार्यक्रम के संचालक *चन्द्रशेखर राजभर गुड्डू* जिला प्रमुख महासचिव सुभासपा ने कहा कि सुहेलदेव जैसे कर्मयोगी व्यक्ति को यह देश कभी भी भुला नही सकता है। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक जिला उपाध्यक्ष जालु राजभर ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर विपिन राजभर, सुजीत कुमार, वीरेंद्र यादव, हृदयानंद राजभर, लालचंद राजभर, जोखू प्रसाद, नंदकिशोर राजभर, हरेंद्र कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »