नेता जी ने अपना पूरा जीवन देश और देशवासियों के लिए समर्पित कर दिया-अशोक पाण्डेय
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भारतीय जनता पार्टी सलेमपुर कैम्प कार्यालय पर आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धाजंलि अर्पित किया।
वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक पाण्डेय ने कहा कि नेता जी ने अपना पूरा जीवन देश और देशवासियों के लिए समर्पित कर दिया।
आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी ने नौजवानों में देशभक्ति का अलाव जगाया।
मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने देश की आजादी के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जो किया वह इतना आसान नहीं था। उच्च स्तरीय परीक्षा पास करने के बाद अंग्रेजों की नौकरी करने के बजाय उन्होंने देश के लिए आजादी की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।
भाजपा नेता त्रिपुणायक विश्वकर्मा ने कहा कि हमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस की सोच के अनुरूप देश को आगे बढ़ाने एवं आत्मनिर्भर बनाने में अपना योगदान देना होगा।
मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने सभी का आभार व्यक्त किया।
उक्त अवसर पर विनय पाण्डेय,अनूप उपाध्याय,अनिल ठाकुर, सोनू यादव, बृजेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।