Top1 India News

No. 1 News Portal of India

जे पी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाये जाने पर भाजपा नेताओ ने दी बधाई

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

    देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा पुनः एक साल के लिए कार्यकाल बढ़ाये जाने पर भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। क्षेत्रीय विधायक और पूर्व मंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि जेपी नड्डा जी के कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी देश भर में मजबूत हुई है पार्टी ने जीत का पूरे देश में परचम लहराया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार पांडे ने कहा कि जेपी नड्डा जी के कार्यकाल में आगामी 2024 के लोकसभा का चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी की इतिहासिक जीत होगी, नड्डा जी के कार्यकाल में पार्टी मजबूत हुई है और पार्टी की विचारधारा देश के सभी राज्यों में विकास के रूप में परिवर्तित हुई है। भाजपा नेता मोहन उपाध्याय ने कहा कि नड्डा जी के नेतृत्व में भाजपा देश की जरूरत बन गई है उनके नेतृत्व में संगठन और सरकार सामंजस के रूप में कार्य कर रही है। कार्यकाल बढ़ने पर संगम धर द्विवेदी, पूर्व चेयरमैन छट्ठेलाल निगम, पिछड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय मंत्री विनोद गुप्ता, राजीव गुप्ता, सुधांशु मौली ओझा, जितेंद्र गुप्ता, सुनील गुप्ता, कौशल किशोर सिंह ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »