March 25, 2023

Top1 India News

No. 1 News Portal of India

मोटा अनाज किसानों के जीवन मे लाएगा खुशहाली- पवन मिश्र

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

       देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा अलाव पर चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत सलेमपुर के मझौली राज के शंकर नगर में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और मोटा अनाज के उत्पादकता को बढ़ाने के लिये चर्चा किया गया।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटा अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देकर देश के नागरिकों को स्वस्थ और देश के किसानों की आय को दुगुनी करने के दिशा में सार्थक पहल किया है, हम सभी को इस अभियान का भागीदार बनकर अपने भोजन में मोटा अनाज का प्रयोग करना चाहिए जिससे किसानों के जीवन मे खुशहाली आये।

अलाव पर चर्चा कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय- अभिषेक जायसवाल

भाजपा जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल ने कहा कि किसान मोर्चा द्वारा अलाव पर चर्चा कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय है, इस कार्यक्रम से आमजन मोटा अनाज के प्रयोग के लिये जागरूक हो रहे है।
कार्यक्रम का संचालन रत्नेश मिश्र ने किया।

ये रहे मौजूद👇

कार्यक्रम को मुख्य रूप से धर्मवीर सिंह, संजय सिंह, ओम प्रकाश विश्वकर्मा ने सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में गब्बर दुबे ,अजय दूबे वत्स,गीता गुप्ता, लोकवती देवी, हिमांशु मिश्र, ओम प्रकाश मोदनवाल, राजनारायण चौबे, दिनेश मिश्र, सुनील सिंह, आशु सिंह , पंकज गुप्ता, टेनी सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »