मोटे अनाज के पैदावार से होगी किसानों की आय दुगुनी – रजनीकांत मणि
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
तीसरे दिन पथरदेवा विधानसभा के हेतिमपुर (मठिया) में हुआ अलाव पर चर्चा
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओ एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवाहन पर मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिये अलाव पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन तीसरे दिन पथरदेवा विधानसभा के हेतिमपुर( मठिया) में आयोजित किया गया।
अलाव पर चर्चा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुशीनगर के पूर्व विधायक रजनीकान्त मणि ने कहा कि उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार गाँवो के विकास और किसानों की समृद्धि के लिये निरन्तर कार्य कर रही है।
सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर किसान खुशहाल हो रहे है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2023 में मोटे अनाज के पैदावर को बढ़ाने का आहवाहन किया है, मोटे अनाज के पैदावार से किसानों की आय दुगुनी होगी और मोटे अनाजों की खेती करने के अनेक लाभ भी हैं, मोटा अनाज की फसल कम अवधि में पक जाती है, उर्वरकों, खादों की न्यूनतम मांग के कारण कम लागत में तैयार हो जाती है, कम पानी और बंजर भूमि तथा विपरीत मौसम में भी ये अनाज उगाए जा सकते हैं।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि मोटे अनाज के सेवन से हम कई बीमारियों से बच सकते है, आर्युवेद में डाक्टर शरीर मे कैल्शियम की कमी होने, मधुमेह रोग से बचने के लिये मोटा अनाज के सेवन की सलाह देते है।
भाजपा किसान मोर्चा मंडल महामन्त्री वीरेंद्र यादव ने उपस्थित अतिथियों का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यक्रम के नगर संयोजक अशोक कुमार गुप्ता, प्रभुनाथ पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, जितेंद्र तिवारी, मनोज जायसवाल, बृज मोहन शर्मा, मुन्ना पासवान, विनोद सिंह, सत्यम गिरी, परमात्मा पटेल, मैना सिंह, अशोक निषाद,संतराज गोंड़, रूदल सिंह उपस्थित रहे।