अपने विश्व शांति के अभियान पर सदगुरू जी महाराज
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे अपने विश्व शांति के अभियान में मातेश्वरी परिवार के सदगुरूदेव महाराज थाइलैंड के यात्रा पर है थाई लैण्ड पहुंचते ही सद्गुरु जी महाराज का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ वहां के अप्रवासी भारतीय सदगुरू महाराज को अपने बीच में पाकर काफी प्रफुल्लित हुए ,आपको बता दे कि थाईलैंड के नखुम पथुम में पहुचते ही सदगुरू महाराज का भारतीय रीति रिवाज से भव्य स्वागत हुआ ,आपको जानकर हैरानी होगी की थाईलैंड और भारतीय संस्कृति में काफी समानताये है, अपने प्रवास और, सत्संग के दौरान सद्गुरु जी महाराज ने कहा कि विश्व आज युद्ध की विभीषिका से त्रस्त है।
दुनिया का एकमात्र देश भारत ही है जो सिर्फ शांति का संदेश देता है अपने प्रवास के दौरान सद्गुरु जी महाराज ने कहा भारत सदा से ही शांति दुत रहा है आज दुनिया के देश भारत की जीवनशैली को अपने जीवन में उतार रहै है,और अपने जीवन का कल्याण कर रहै है,यहां के संतो ने सदा से विश्व की कल्याण की कामना की है ,सद्गुरु जी महाराज ने थाई वासियो को भारत में होने वाले विश्व कल्याण के लिए आयोजित अश्वमेघ महायज्ञ के लिए आमंत्रित किया
सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्।।
इस यात्रा में सदगुरूदेव महाराज के साथ बैकांक मातेश्वरी परिवार के श्री धर्मेन्द्र यादव और रामस्वरूप मौर्या उपस्थित रहे l