अटल बिहारी बाजपेयी का भारतवासियों के दिल मे खास स्थान-सांसद
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।इस अवसर पर भाजपा देवरिया द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि सदर सांसद डा.रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी के श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी एक महान राजनेता थे।जिन्होनें देश को असाधारण नेतृत्व दिया। हर भारतवासी के हृदय में उनके लिए एक खास स्थान है।भारत के लिए उनका योगदान अमिट है।वे सच्चे राष्ट्र भक्त थे।उनका नेतृत्व और दूरदृष्टि लाखों लोगों को प्रेरित करती है।
जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि वाजपेयी की ऐसी बेबाक छवि थी कि विपक्ष के नेता भी उनके भाषण के कायल थे। वह दो टूक और स्पष्ट बोलते थे। वह सरकार की अच्छाई की तारीफ और ‘गलत नीतियों’ की आलोचना भी करते थे। पूरी दुनिया में उनके भाषण का अंदाज पसंद किया जाता था।
जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि अटल जी तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। पहली बार 1996, 1998 और 1999 में देश की कमान संभाली। उनके नेतृत्व में ही भारत ने 11 मई 1998 को पोखरण में परमाणु परीक्षण किया। पाकिस्तान से रिश्तों को मजबूत करने की कोशिश की और दिल्ली-लाहौर बस सेवा शुरू की। लेखक और कवि अटल को 1992 में पद्म विभूषण और 2015 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।हम कार्यकर्ताओ के वे सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
नपाध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व इतना बड़ा था की उनको शब्दो मे नही बयां किया जा सकता।
इस दौरान रविन्द्र प्रताप मल्ल,सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी,विजय कुमार दूबे,मारकंडेय शाही,अजय कुमार दूबे,निशिरंजन तिवारी,गंगा कुशवाहा,विशम्भर मिश्र,रमेश सिंह,अंगद तिवारी,अरुण सिंह,नित्यानंद पाण्डेय,समसुद्दीन अहमद,प्रवीण निखर,राजेन्द्र मल्ल,हरेन्द्र जायसवाल,रामदास मिश्र,दिनेश गुप्ता,एजाज अहमद,शुभम मणि,राहुल कुमार,अभय तिवारी आदि रहे।