मन की बात प्रेरणादायक कार्यक्रम-रमापत
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
मन की बात से मिलती है ऊर्जा-शलभ
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी बूथों पर सुना तत्पश्चात पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के जयन्ती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया।
इसी के क्रम में गौरीबाजार के बूथ न.89 पर सदर सांसद डा.रमापतिराम त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओ के साथ मन की बात सुना।इस दौरान उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम से हम सभी को बहुत कुछ जानने और समझने का अवसर मिलता है।यह काफी प्रेरणादायक कार्यक्रम है।इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी देश की विभिन्न विषयों पर सीधे जनता से अपने मन की बात कहते है,जिससे जनता का उनके प्रति लगाव और बढ़ता है।इस दौरान अरुन सिंह,राजेश कुमार मिश्र,बृजेश गुप्ता,रमेश गुप्ता,विनय जायसवाल,प्रदीप मद्धेशिया,दिनेश पाण्डेय,विजय सैनी आदि रहे।
वही देवरिया नगर के बूथ न 231 पर सदर विधायक डॉ.शलभ मणि त्रिपाठी ने मन की बात कार्यकर्ताओ के साथ सुना।इस दौरान उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम पूर्णतः गैर राजनीतिक कार्यक्रम है।इससे हम सभी को एक नयी ऊर्जा मिलती है।इसमें प्रधानमंत्री मोदी जिन विषयो पर बात करते है उनके विषय मे लोगो को विस्तार से जानकारी होती है।
इस दौरान निर्मला गौतम,शिवकुमार राजभर,अम्बिकेश पाण्डेय,संजय पाण्डेय,नित्यानंद पाण्डेय,संतोष मिश्र,राहुल कुमार,मिथिलेश मिश्र,राज दीक्षित आदि रहे।