अमर शहीदों का बलिदान देश कभी भूल नही सकता-अरुण सिंह
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा काकोरी एक्शन के नायकों के बलिदान दिवस पर रामलीला मैदान स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि कर अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला, रोशन सिंह को याद किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि भारत के आजादी के संघर्ष में क्रांतिकारियों के द्वारा किये गए काकोरी एक्शन के कारण ब्रिटिश सरकार में भूचाल मच गया था, ब्रिटिश सरकार ने काकोरी एक्शन के बाद करीब 40 लोगो को गिरफ्तार किया और 6 अप्रैल 1927 को रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, राजेन्द्र लाहड़ी और रोशन सिंह को फाँसी की सजा सुनाया। इनमें से राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खा और रौशन सिंह को 19 दिसम्बर 1927 को फाँसी दी गयी। कई लोगो को 14 साल की सजा भी दिया गया।
उन्होंने कहा कि अमर शहीदों का बलिदान देश कभी भूल नही पायेगा।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि क्रांतिकारियों ने 9 अगस्त 1925 को सहारनपुर से लखनऊ जा रही ट्रेन को काकोरी स्टेशन पर रोककर, बंदूक की नोक पर ब्रिटिश गार्ड को बंधक बनाकर आजादी की लड़ाई के लिये ब्रिटिश खजाने की कुल 4,601 रुपए की रकम को ले लिया।
काकोरी एक्शन के बाद ब्रिटिश हुकूमत के फैसले में शहीद हुए बलिदानियों के बलिदान दिवस 19 दिसम्बर का ऐतिहासिक महत्व है।
जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय ने काकोरी एक्शन के शहीदों को याद करते हुए कहा कि पूरे देश को शहीदों के शहादत पर गर्व है।
इस अवसर पर यशवीर सिंह, अजय दुबे वत्स,काशीपति शुक्ल, हरीश त्रिपाठी, भगवान यादव, रानू सिंह, सत्यम यादव, गोलू, विवेक मणि, मयंक उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।