पाक विदेश मंत्री के बयान पर भड़के भाजपाई,धरना दे फूंका पुतला
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर न्यूयार्क में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा की अभद्र टिप्पणी किये जाने पर भाजपा के कार्यकर्ता भड़क उठे।
आज सुभाष चौक पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला फूंका।
इस दौरान सांसद सलेमपुर रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को घेरने में असफल रहे बिलावल भुटटो का प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी निन्दनीय है।इसकी जितनी भर्त्सना की जाये कम है।यह भारत का अपमान है।
विधायक सदर डॉ.शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि पाकिस्तान कई दशकों से आतंकवाद एवं आतंकवादी संगठनों को लगातार शरण एवं प्रोत्साहन देने का काम करता रहा है।विश्व मे इस वजह से अलग थलग पड़ चुका पाकिस्तान अब घबराहट में हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी कर रहा है।
विधायक रामपुर कारखाना सुरेन्द्र चौरसिया ने कहा कि आज भारत की साख पूरे दुनिया मे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बढ़ रही है,वही पाकिस्तान अपने आतंकवादी छवि के कारण विश्व विरादरी में उपेक्षित हो गया है।इसी कारण वह भारत और प्रधानमंत्री पर ओछी टिप्पणी कर रहा है।
विधायक भाटपाररानी सभाकुअर कुशवाहा ने कहा कि पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा और वित्तीय हालात दिन पर दिन बद से बदतर होती जा रही है।पाकिस्तान में इन दिनों भयंकर अंतर कलह और सिर फुटव्वल की स्थिति है,जिससे वह सदमे में जा चुका है।इसलिये वो बार बार भारत पर ओछी टिप्पणी करता है।
नपाध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि पाक विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर जो टिप्पणी की है वह निन्दनीय है।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय शाही,अभिजीत उपाध्याय, अरुण कुमार सिंह,गंगा कुशवाहा,अजय कुमार दूबे,संतोष त्रिगुणायक,अजय शाही,राजेश कुमार मिश्र,श्रीनिवास मणि त्रिपाठी,रविन्द्र किशोर कौशल,प्रमोद शाही,निर्मला गौतम, महेश मणि,भूपेन्द्र सिंह,अम्बिकेश पाण्डेय,रितु शाही, नित्यानंद पाण्डेय,प्रमिला सिंह,रामदास मिश्र,नवीन सिंह,धनुषधारी मणि, अंकुर राय,विष्णु अग्रवाल,प्रेमशीला तिवारी,अभय नाथ तिवारी, राहुल मणि,बंटी जायसवाल,प्रवीण मल्ल,सुधांशु रंजन मिश्र,संजय सिंह,रंजीत सिंह,आदित्य मणि,रूपम पाण्डेय,एजाज अहमद, गोविन्द चौरसिया,पिन्टू सिंह,धर्मेन्द्र सिंह,तेजबहादुर पाल,सुधीर श्रीवास्तव,राहुल कुमार आदि रहे।