ट्रिपल इंजन की सरकार बनायेगी महिलाये-सुनील
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक औरा चौरी पार्टी कार्यालय पर हुयी।जिसमें निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान के लिये बहुत काम किया है।इन कामों को महिलाओं तक पहुचाने के लिये आप सभी घर-घर जाये और सम्पर्क करें।महिला मोर्चा की कार्यकर्ता ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाऐगी। भाजपा अवसरों की पार्टी है। महिलाओं को पार्टी और सरकार में काम करने के भरपूर अवसर मिले हैं और मिलेंगे।
महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण-अंतर्यामी
भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता टोली बनाकर हर पालिका और पंचायत में सम्पर्क करें।
जिलाउपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के लिए सुकन्या समृद्धि ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी बड़ी योजनाएं दी हैं। विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ऐसी सभी योजनाओं को हथियार बना लें।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भारती शर्मा ने तथा संचालन महामंत्री बबिता चौहान ने किया।
इस दौरान मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय,मिनती सिंह,मधु जायसवाल,पूनम शर्मा,सीमा तिवारी,आराधना पाण्डेय,अनामिका सिंह,सीमा कुशवाहा आदि रहे।