किसान प्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारी पूरी
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा नगर पालिका परिषद देवरिया क्षेत्र के निकाय चुनाव की तैयारी के लिये टॉउनहाल देवरिया में आज 4 दिसम्बर ,रविवार को दिन में 11 बजे से आयोजित होने किसान प्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारी पूरी हो गयी है।
निकाय चुनाव के जिला संयोजक अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा ने निकाय चुनाव के लिये पूरी तैयारी कर लिया है, इसी क्रम में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किसान प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है।
उन्होंने कहा की सम्मेलन के माध्यम से किसान भाइयों को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया जाएगा।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि नगर पालिका विस्तार में शामिल हुए गाँवो के ग्राम किसान समिति सदस्यों सहित नगर पालिका क्षेत्र में निवास करने वाले सभी किसानों को सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उत्तरप्रदेश के प्रदेश मंत्री संजय राय, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, जिलापंचायत अध्यक्ष गिरीश चन्द्र तिवारी किसानों ने संवाद करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, सम्पूर्णानंद गुप्ता, विजेंद्र चौहान, राजन मल्ल, शुभम त्रिपाठी, मोनू मद्देशिया उपस्थित रहे।