भाजपा के निकाय चुनाव में जितने से होगा विकास-अंतर्यामी
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
सरकार की उपलब्धियों को जनता से बताये-राजेश
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे निकाय चुनाव की तैयारी के बैतालपुर नगर पंचायत भाजपा के वार्ड संयोजको,प्रभारियों और बूथ संयोजको की ब्लॉक सभागार में तथा रामपुर कारखाना पंचायत की प्रज्ञा इंटर कालेज में बैठक सम्पन्न हुयी।
इन बैठकों को सम्बोधित करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के खून पसीने से खड़ी की हुयी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।आज पार्टी विश्व के सबसे अधिक सदस्यों वाली पार्टी है तो अपनी विशिष्ट कार्यपद्धति से है।इसलिये पार्टी ने तय किया है कि इस चुनाव में हम सभी पेज प्रमुख और पेज की समिति तैयार करेंगे तथा हर पेज जीतकर चुनाव जीतेंगे।अतः आप सभी जल्द से जल्द बूथवार बैठक करके पेज प्रमुख बनाने का काम करें।भाजपा का लक्ष्य सत्ता नही होता है,सत्ता पाने की इच्छा भाजपा के लिये केवल सेवा करना होता है।निकाय चुनाव में भाजपा की सरकार अगर बैतालपुर और रामपुर कारखाना में आती है तो ये केंद्र और प्रदेश की भाजपा के डबल इंजन के सरकार के साथ मिलकर इन पंचायतो को सवारने का काम करेंगी।
जिलाउपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि निकाय चुनाव जीतने के लिये आप सभी घर-घर जाये और लोगो को भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताये।भाजपा की मोदी और योगी सरकार ने जो काम अब तक किये है वो काम अन्य दलों की सरकार नही कर पायी।
इन बैठकों में वृत्त जिलामहामंत्री प्रमोद शाही ने लिया।
बैठक में हेमंत मिश्र,रामाज्ञा चौहान, जितेन्द्र सिंह,दीपक जायसवाल,राजन यादव,राजेश निषाद,बिजेंद्र कुशवाहा,रामअशीष मौर्य,अजय वर्मा,सतीश राव,राजकिशोर शर्मा,आनन्द मणि त्रिपाठी, सिद्धार्थ मणि,नीलरतन जायसवाल,अनिल मणि,गिरिजेश मणि, जयप्रकाश मणि,मोनू मद्धेशिया,परमेश्वर पासवान,वीरेंद्र यादव,बेचू लाल निषाद,प्रदीप जायसवाल,राहुल मणि,अमित सिंह,सर्वेश त्रिपाठी आदि रहें।