भाजपा कार्यकर्ताओं का संपर्क अभियान नगर निकाय चुनाव तक जारी रहेगा-रविशंकर मिश्रा
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भाजपा सलेमपुर के कार्यकर्ताओं ने भठवा धर्मपुर में विशेष जनसम्पर्क अभियान चलाया।
चुनाव संयोजक रविशंकर मिश्र ने बताया कि निकाय चुनाव को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए लक्ष्य तय किया है। कार्यकर्ताओं को विशेष जनसम्पर्क अभियान में सक्रियता के साथ शामिल हो रहे है। अपने मुहल्ले और कॉलोनी के लोगों को सरकार की योजनाओं का प्रसार-प्रचार किया जा रहा है। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ता मुहल्ले और कॉलोनी में घर-घर जाकर प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों का पंफलेट भी दे रहे हैं। इस काम को प्राथमिकता के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं हर हाल में अंजाम दे देना है।
उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को संपर्क अभियान नगर निकाय चुनाव तक जारी रहेगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं की टोलियों का गठन किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं की टोलियां वॉर्ड स्तर पर लोगों से संपर्क कर रही हैं। जनसंपर्क के माध्यम से कार्यकर्ता मतदाताओं को बताएंगे कि प्रदेश और केंद्र की सरकार आम आदमी के लिए अन्य सरकारों की तुलना में क्या अलग और बेहतर कर रही है।