सपा,बसपा,कांग्रेस नगर पालिका को लूटने का काम करेंगे-रमेश
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भारतीय जनता पार्टी देवरिया नगर पालिका परिषद देवरिया के वार्ड संयोजको और मण्डल पदाधिकारियों की बैठक गरुलपार नगर कार्यालय पर हुआ।
बैठक को सम्बोधित करते हुये मण्डल के प्रभारी शिक्षक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक रमेश सिंह ने कहा कि नगर पालिका का चुनाव हम सभी को भारी मतों के अन्तर से जीतना है।इसके लिये एक से दो दिन में सभी वार्डो में पांच सदस्यीय संचालन समिति अवश्य बनाकर कार्यालय पर जमा कर दे।29 और 30 नवम्बर को सभी वार्डो में सुबह 7.30 से 9.00 बजे तक भ्रमण का कार्यक्रम होना है।इसमें वार्ड के प्रवासी,वार्ड संयोजल और वार्ड संचालन समिति के सदस्य रहेंगे।इसके बाद एक तिथि निर्धारित कर वार्डो के संचालन समिति की संयुक्त बैठक होगी।नगर पालिका देवरिया में कमल का फूल ही खिले इसके लिये हम सभी पूरी ईमानदारी से काम करे।कार्यकर्ताओं का सम्मान और नगर का विकास कमल के जीत से ही है।अगर विपक्ष यानी सपा,बसपा और कांग्रेस इस चुनाव में जीती तो केवल और केवल नगर पालिका को लूटने का काम करेगा।भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार मोदी और योगी के नेतृत्व में देश-प्रदेश को एक नयी उचाई पर ले जा रही है।
नगर संयोजक नित्यानंद पाण्डेय ने कहा कि कार्यकर्ताओ के मेहनत,परिश्रम और भाजपा सरकार द्वारा कराये जा रहे लोककल्याणकारी कार्यो से नगर पालिका का चुनाव हम निश्चित ही जीतेंगे। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने तथा संचालन महामंत्री दुर्गेशनाथ त्रिपाठी ने किया।
बैठक में अम्बिकेश पाण्डेय,रमेश वर्मा,गोविन्द मणि,दिनेश गुप्ता,रत्नेश्वर गर्ग,संतोष मिश्र,दिवाकर मिश्र,नितेश सिंह,बजरंगी मणि,कृष्णा सोनी मकसूदन,अतुल पासवान,सत्यप्रकाश सिंह, विन्देश पाण्डेय,रवि पाण्डेय,रूपम पाण्डेय,हंसनाथ यादव,रमेश मणि,संतोष गुप्ता साहिल,बृजेश गुप्ता,संजू सोनी,बंटी जायसवाल,राहुल कुमार,शुभम मणि,विजय पंडित,मोती गुप्ता,पवन जायसवाल,एजाज अहमद आदि रहें।