निकाय चुनाव में आधी आबादी की भूमिका महत्वपूर्ण-अन्तर्यामी
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे निकाय चुनाव में आधी आबादी यानी महिलाओं की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है।महिलाएं ही तय करेंगी की नगर पालिका या पंचायत का अध्यक्ष और वार्ड का सभासद कौन होगा।
उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने औरा चौरी पार्टी कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने जो सम्मान महिलाओं को दिया है वो किसी अन्य दलों की सरकार ने नही दिया।महिलाओं को सशक्त करने आत्मनिर्भर बनाने के लिये भाजपा की मोदी और योगी
सरकार ने अनेक कदम उठाये है।
महिला मोर्चा हर महिला से करे सम्पर्क-अरुण👇
स्थानीय निकाय चुनाव संयोजक,महिला मोर्चा प्रभारी, जिलाउपाध्यक्ष भाजपा अरुण सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव को देखते हुये महिला मोर्चा की कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं से सम्पर्क करें और भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताये।इसके लिये पालिकाओं और पंचायतो में महिला सम्पर्क टोली बनाया गया है।जिसमे पथरदेवा,तरकुलवा,हेतिमपुर के लिये मुन्नी शर्मा,सुनीता कुशवाहा को,भटनी के लिये शकुंतला यादव को,बरियारपुर के लिये किरण गोंड़ व सीमा विश्वकर्मा को,रामपुर कारखाना के लिये रितु शाही व दुर्गावती प्रजापति को,गौरीबाजार के लिये मनीषा निषाद,बैतालपुर के लिये राधिका पासवान व प्रमिला सिंह को जिम्मेदारी दिया गया है।
रुद्रपुर,मदनपुर और भलुअनी के लिये बबिता चौहान व माया विश्वकर्मा को,बरहज नगर पालिका के लिये ममता पाण्डेय,सीमा पासवान को,सलेमपुर,मझौलीराज,लार के लिये भारती शर्मा व डॉ.सीमा तिवारी को,भाटपाररानी के लिये सुनीता सिंह व सीमा कुशवाहा को जिम्मेदारी दिया गया है।
बैठक की अध्यक्षता मोर्चाध्यक्ष भारती शर्मा ने तथा संचालन महामंत्री बबिता चौहान ने किया।
बैठक में पूनम शर्मा,आराधना पाण्डेय,आरती देवी,अनामिका सिंह,माया जायसवाल,मिनती सिंह,अनिता सिंह,प्रेमलता गुप्ता,अनारी देवी,सीमा विश्वकर्मा आदि रहें।