19 ग्राम पंचायत अधिकारी और 44 ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन ब्यूरो चीफ देवरिया
3 करोड़ की धनराशि आहरित होने के बाद भी 111 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय अपूर्ण
अपूर्ण शौचालय को पूर्ण दिखा कराया जिओ टैग, उच्च अधिकारियों को किया गुमराह, जांच रिपोर्ट में खुलासा
इन अपूर्ण एवं अक्रियाशील शौचालयों में केयर टेकर का हो रहा है भुगतान
सात दिन के भीतर देना होगा जवाब, संतोषजनक जवाब न होने पर नियमानुसार वसूली, अनुशासनात्मक कार्यवाही एवं विधिक कार्यवाही होगी
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर जनपद में सामुदायिक शौचालय के निर्माण में गंभीर अनियमितता मिलने पर 19 ग्राम पंचायत अधिकारी और 44 ग्राम विकास अधिकारियों को नोटिस दिया गया है।
जिन ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय से जुड़ी अनियमितता पायी गई है उनमें अम्मा पाण्डेय, पुरैनी, रायबारी, मदरापाली बुलाकी, गोलऊथा, पिपरा पुरुषोत्तम, बंकुल,कुरमौली, सहजौर, डमरभिसवा, बेलही,धर्मखोर करन, भठवा तिवारी, रुस्तम बहियारी,फुलवरिया, परोहा, सिंहपुर, हरपुर, शंकरपुरा, जगहत्था, कटघरा, जैतपुर, बांकी सिंगही, रोपन छपरा, ठाकुर गौरी, रघुनाथपुर, कुकुरघांटी, मुजुरी खुर्द, भीमपुर, महुअवा 2, कम्हरिया, जोगिया, महुआपाटन, भठवा तिवारी, रघुनाथपुर, कोरयां, बगही, सुकरौली, गोहरिया, पिपरा बाबूपट्टी, विशुनपुरा, नरायनपुर दूबे, केहुनिया, कुकुरघांटी, लाखोपार, कटाईटीकर, बडका गांव, छपिया, ड्योढी, सहजौर, जगदीशपुर, लाखोपार, बडका गांव, नरायनपुर दूबे, छपिया, रेवली, खैराबनुआ, बखरा खास, अकटहिया, करायल शुक्ल, कडसरवा बुजुर्ग, डीहा बसन्त, शेरवा बभनौली, नरौली खेम, कौलाछापर, मोहरा, महुअवा खुर्द, चकउर फकीर, परोहा, कटाईटीकर, विशुनपुरा, कोठा, गौतमा, जैतपुरा, हरनही, नेतवार, खुदिया बुजुर्ग, कैथवलिया, मधवापुर, लक्ष्मीपुर, पाण्डेय भिसवा, बेलडाड़, बिलौजी भैया, बराव, गौरा कटईलवा, देईडीहा, बलुआ, भगवानपुर चौबे, अहिरौली बघेल, परसिया छितनी सिंह, प्रतापछापर, भरौली, शंकरपुरा, बेलवा, तेलिया कला, चकरा बोधा, देउबारी, मिश्रौली उर्फ तरौली, बरडीहा चन्दन, बरडीहा नथमल, करनपुर उर्फ पचफेडा, सिरसिया, दोघडा, जिरासो, इमिलिया उर्फ भगवानपुर, दुबौली, गौनरिया, मुण्डेरा, पटना(उकिना), पिण्डी, रुच्चापार आदि शामिल हैं।