महिला ने प्रेमी के साथ मिल करा दी आर्केस्ट्रा संचालक की हत्या
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन ब्यूरो चीफ देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे प्रेम में बाधक बन रहे आर्केस्ट्रा संचालक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसी की एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल कर किया है। पुलिस छानबीन के बाद घटना की तह तक पहुंच चुकी है। जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस मामले में करीब एक दर्जन लोगों से पूछताछ कर रही है।
बरहज थाना क्षेत्र के मोहाव गांव के रहने वाले रामपुकार गोड़ छह वर्ष पूर्व सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के चेरो में किराए का मकान लेकर आर्केश्ट्रा ग्रुप चलाता था। उसकी एक शादी पहले हुई थी बाद में उसने आर्केस्ट्रा में काम करने वाली एक युवती से भी शादी कर लिया था। शुक्रवार की रात में आर्केस्ट्रा ग्रुप में कार्य करने वाली महिलांए अन्य साथियों के साथ दो अलग-अलग कार्यक्रमों में गई हुई थी। जिसमें आर्केस्ट्रा संचालक की दूसरी पत्नी भी गई थी। रात में बदमाशों ने छत पर चढ़ कर रामपुकार की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दिया। बदमाशों ने आर्केस्ट्रा संचालक का शव को घटनास्थल से चार किमी दूर ले जाकर रेलवे ट्रैक के किनारे फेंका था। मकान में मिले चाकू और मृतक के भाई के कपड़े पर खून के धब्बे के आधार पर पुलिस ने भाई समेत 11 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस सूत्रों की माने तो आर्केस्ट्रा संचालक की दूसरी पत्नी का अवैध संबंध खुखुन्दू के रहने वाले एक युवक से हो गया था। इसकी जानकारी आर्केस्ट्रा संचालक को हुई तो वह विरोध करता था। प्रेम-प्रसंग में वह बीच में बाधक बन रहा था। इस पर दूसरी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर हत्या की साजिश रची थी। उसके प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर शव को ठिकाने लगाया था। महिला ने घर के आने जाने और सारी जानकारी प्रेमी को दी थी।
पुलिस को की गुमराह करने की कोशिश
आर्केस्ट्रा संचालक की हत्याकांड के बाद सलेमपुर पुलिस मामले में मृतक के भाई और नर्तकियों से पूछताछ शुरु की तो उसकी दूसरी पत्नी ने दोनों भाईयों के विवाद की कहानी रच दी। उसने स्वंय को कार्यक्रम में जाने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश की। उसने मृतक पर भी कई आरोप लगाए। पुलिस ने रामपुकार और उसकी दूसरी पत्नी का कॉल डिटेल खंगाला तो महिला की खुखुन्दू थाना क्षेत्र के एक युवक से लम्बी लम्बी बात हुई थी। पुलिस ने युवक को दबोचा तो घटना में अहम सुराग हाथ लग गए।
पुलिस ने रामपुकार का शव पिता को सौंपा
रामपुकार की हत्या मनबढ़ों ने चाकूओं से गोद कर किया था। पुलिस ने रविवार को रामपुकार के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद शाम को शव मृतक के पिता को सौंप दिया।