वरिष्ठ समाजवादी तथा पूर्व सांसद हरिवंश सहाय का निधन पर पार्टी में शोक की लहर
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले के वरिष्ठ समाजवादी नेता तथा पूर्व सांसद हरिवंश सहाय का गुरुवार को उपचार के दौरान गाजियाबाद में 85 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया।
सहाय देवरिया जिले की भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक चुने गये थे तथा एक बार सलेमपुर संसदीय सीट से सांसद चुने गये थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार गाजियाबाद के एक अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन की खबर मिलते हैं, सलेमपुर और भाटपार रानी की जनता में शोक की लहर दौड़ गई है।
सहाय भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के ग्राम नंदपुर गांव के मूल निवासी थे। सहाय ने 1967-68 में पहली बार जनसंघ से भाटपार रानी विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे, जिसमें उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वर्ष 1969 में वह पहली बार लोकदल से विधायक चुने गये। इसके बाद वर्ष 1980 में लोकदल, 1989 में और 1991 में वह जनता दल के टिकट पर इस सीट से विधायक चुने गए। वर्ष 1996 में वह पहली बार समाजवादी पाटर्ी से लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर से सांसद बने थे।