महिलाओ के सम्मान में मोदी सरकार ने किया काम-अलका
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे प्रधानमंत्री मोदी के 8 वर्ष कार्यकाल के पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जनपद के 16 स्थानों पर महिला उत्थान और मोदी सरकार के भागीरथी प्रयास को लेकर कार्यक्रम किया गया।इस दौरान मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के लिये किये गये कार्यो को बताया गया तथा महिलाओं में पुष्टाहार,विटामिन की गोली,सैनेटरी पैड का वितरण किया गया। इसी के तहत नेहरू नगर के प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष अलका सिंह ने महिलाओ को पुष्टाहार तथा सैनेटरी पैड का वितरण किया।इस दौरान उन्होंने सम्बोधित करते हुये कहा कि मोदी सरकार ने गरीब महिलाओं के लिए उज्जवला योजना चलाकर महिलाओं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा है।महिलाओं को धुंए से आजादी दिलाई है।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के माध्यम से बेटियों की भ्रूण हत्या को रोकने और बेटियों को शिक्षित करने के लिये लोगो को जागरूक करने का अभियान चलाया। महिलाओं के सशक्तिकरण करने के लिए स्टार्टअप इंडिया और स्वयं सहायता समूह के माध्यम से मोदी सरकार ने काम किया। राशन कार्ड और प्रधानमंत्री आवास महिलाओं के नाम पर देकर मोदी सरकार ने महिलाओं को सम्मान दिया।
मोदी सरकार महिलाओ के आगे लायी-अंतर्यामी
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष भारती शर्मा ने कहा पहले की सरकारों ने महिलाओं के बारे में नहीं सोचा और महिलाओं का जीवन स्तर बहुत बढ़िया नहीं था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद महिलाओं को सम्मान से जीने का हक मिला है।तीन तलाक जैसी कुप्रथा के खिलाफ कानून बना मुस्लिम बहनों को सम्मान से जीने का अधिकार मोदी सरकार ने दिया।
इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विभाग भाजपा की संयोजक पूनम शर्मा,मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय,सभासद दिनेश शुक्ला,सभासद आशीष गुप्ता, अर्चना पाण्डेय,सुमन देवी,शैल देवी,रेनू कुमारी,प्रियंका कुमारी,विजय पंडित,बलराम राय आदि रहे।
सकरापार पंचायत भवन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने महिलाओं के बीच विटामिन की गोली का वितरण किया।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश भर के अंदर शौचालय निर्माण कराकर की महिलाओं को इज्जत देने का काम सरकार ने किया है और विधवाओं के लिए पेंशन जैसी अनेकों योजना चलाकर की महिलाओं को आगे लाने का और सम्मान से जीवन जीने का अधिकार दिया है।
इस दौरान रितु शाही,भारती शर्मा,पूनम शर्मा,किरन गोंड़,अम्बिकेश पाण्डेय,ग्राम प्रधान मुन्ना यादव,सरिता पाण्डेय,ममता शाह,मालती देवी,अफरोज खातून,निर्मला देवी आदि रहे।
वही महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम भलुअनी में मंजू मिश्रा,सरोज देवी,सलेमपुर में विना त्रिपाठी,माया जायसवाल,लार में सुधा सिंह,श्यामा सिंह,भाटपार में सुनीता सिंह,माला देवी,रुद्रपुर में बबिता चौहान,माया विश्वकर्मा,भागलपुर में पूनम मिश्रा, सरिता देवी,रामपुर कारखाना में दुर्गावती प्रजापति,सरोज देवी,तरकुलवा में विमलावती देवी,गीता देवी,बनकटा में सीमा पासवान,संध्या कुमारी,भटनी में शकुंतला यादव,डेजी देवी,बरहज में ममता पाण्डेय,आराधना देवी,गौरीबाजार में अनामिका सिंह,शारदा देवी तथा पथरदेवा में मुन्नी शर्मा,उमा भारती ने महिलाओं में विटामिन की गोली और सैनेटरी पैड का वितरण किया।