जिलामंत्री छेदी प्रसाद के निधन पर परिजनों को ढांढस बढ़ाते सांसद डा. रमापतिराम त्रिपाठी
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलामंत्री,वरिष्ठ नेता छेदी प्रसाद एडवोकेट का निधन कल रात 9 बजे अम्बेडकर नगर,भीखमपुर रोड स्थित आवास पर हो गया।वे विगत कई वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे।उनके निधन की खबर सुन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी।भाजपा नेता और कार्यकर्ता उनके आवास पहुच अंतिम दर्शन किये और परिजनों को ढांढस बढ़ाया।उनका अंतिम संस्कार आज बरहज घाट पर हुआ।गौरी बाजार के चरियाव खास में 1945 में एक कृषक परिवार में जन्मे छेदी प्रसाद शुरू से ही प्रतिभाशाली और मिलनसार थे।प्राथमिक शिक्षा गांव से लेने के बाद सलेमपुर बभनौली अपने ननिहाल से माध्यमिक और इंटर तक की पढ़ाई किया।उसके बाद स्नातक और एलएलबी की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से लेते समय ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संघ चालक माधवराव सदाशिवराव गोलवरकर से प्रभावित होकर उस समय के आरएसएस के विभाग कार्यवाह स्व.नर्वदेश्वर सिंह के निकट सम्पर्क से संघ की शाखाओं में जाना शुरू किया।1970 में व्यवहार न्यायालय में विधि व्यवसाय से जुड़ने के बाद भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम करने लगे।भाजपा देवरिया के दो बार जिला मंत्री,दो बार अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष के रूप में काम किया।वे अंत समय तक भाजपा के सक्रिय सदस्य के रूप में काम करते रहे।वर्तमान में उनकी बहू निर्मला गौतम भाजपा की जिला मंत्री है।
उनके निधन पर सांसद डा. रमापतिराम त्रिपाठी, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही,पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी,विधायक जयप्रकाश निषाद,भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह,जिलाप्रभारी सुनील गुप्ता,पूर्वजिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्रा, पूर्वजिलाध्यक्ष विजय कुमार दूबे, पूर्वजिलाध्यक्ष मारकंडेय शाही,पूर्वजिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव,पूर्व विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, नपाध्यक्ष अलका सिंह,निशिरंजन तिवारी,अरुण सिंह,हेमन्त मिश्रा, अम्बिकेश पाण्डेय,पवन मिश्रा, संजय पाण्डेय,दिनेश गुप्ता,अजय सिंह,दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, सतेन्द्र मणि त्रिपाठी,संतोष त्रिगुणायक, अजय दूबे, संजय सिंह,अजय शाही,गंगा कुशवाहा, श्रीनिवास मणि, प्रमोद शाही,रमेश सिंह,रविन्द्र कौशल किशोर,शिवकुमार राजभर,रामाज्ञा चौहान,अरविन्द पाण्डेय,राजन सोनकर,तेजबहादुर पाल, रामदास मिश्रा,संजय राव आदि ने शोक व्यक्त किया।