चोरी के बोलेरो के साथ एक गिरफ्तार
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया:(उ0प्र0) देवरिया जिले मे थानाध्यक्ष खामपार मय फोर्स, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे, कि मुखबिर की सूचना पर भिंगारी बाजार पुराना पेट्रोल पम्प के पास से 01 सफेद अदद बोलेरो रजिस्ट्रेन नं0 BR04AP1945 के साथ 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति से नाम व पता पूछने पर अपना नाम व पता चुनमुन मिश्रा पुत्र महन्थ मिश्रा निवासी ग्राम हाता टोला थाना भोरे जिला गोपालगंज (बिहार) बताया गया। अभियुक्त पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा यह बोलेरो गाडी थाना भाटपार रानी के बेलपार गांव बारात से चोरी की गयी है, और गाड़ी का नम्बर प्लेट बदल कर चला रहा था । पुलिस टीम द्वारा उक्त बरामदगी को कब्जे में लेते हुये अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
01. चुनमुन मिश्रा पुत्र महन्थ मिश्रा निवासी ग्राम हाता टोला थाना भोरे जिला गोपालगंज (बिहार)
बरामदगी:-
01. 01 अदद सफेद बोलेरो रजिस्ट्रेन नं0 BR04AP1945